वाम मोर्चा ने एनएच पर लगाया जाम

मेदिनीनगर, 26 मार्च (हि.स.)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी भारत बंद के तहत शुक्रवार को पलामू जिला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने एनएच 75 पर जाम लगा दिया। इस दौरान बाजार एवं दुकानों को भी बंद कराया गया। 

बंद में मुख्य रूप से वाम मोर्चा के दल, जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं इसके जन संगठन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा माले, लोक संग्राम मोर्चा, झारखंड क्रांति मंच, एआईएसएफ और आइसा शामिल हुए। 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह से ही रेड़मा चौक पर यातायात बाधित कर दिया। साथ ही चौक के आसपास स्थित दुकानों को बंद कराया। बंद समर्थकों का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी एवं एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडे ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *