पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 334686 हुई

पिछले 24 घंटे में 66 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 25 मार्च (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से कमी और स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित 66 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 334686 हो गई है जिसमें 330204 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 25 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 552 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2307 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असममें 41 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 218099 है जबकि 215277 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीज हुए स्वस्थ। 372 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1103 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरामें 09 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33476 है जबकि 33021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 43 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 389 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुरमें 10 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29362 है जबकि 28935 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 53 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 374 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेशमें नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16842 है जबकि 16785 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 01 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालयमें 02 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14019 है जबकि 13848 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 22 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 149 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंडमें 01 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12226 हो गई है। 11979 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि, 02 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 02 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6210 हो गई है। 5934 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि, 44 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 01 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4452 हो गई है। 4425 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 16 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *