नई दिल्ली, 5 जुलाई :पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर उन खबरों को भ्रामक और गलत बताया है जिनमें ये दावा किया गया है कि भूटान ने भारत से ई-20 पेट्रोल आयात करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। मंत्रालय ने कहा कि भूटान को ई-20 पेट्रोल निर्यात करने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। मंत्रालय ने नागरिकों से केवल मंत्रालय और तेल विपणन कंपनियों से मिली आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।
2026-07-05
