प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पूर्व वन मंत्री मोहनसिंह राठवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 5 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वयोवृद्ध जनजातीय नेता और गुजरात के पूर्व वन मंत्री मोहनसिंह राठवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि उन्हें गुजरात विधानसभा में वर्षों तक मोहनसिंह राठवा के साथ काम करने का अवसर मिला। श्री मोदी ने कहा कि जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास, जनसेवा और जन कल्याण के प्रति मोहनसिंह राठवा के समर्पण और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply