नई दिल्ली, 5 जुलाई : लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में, बेल्जियम की एलिस मर्टेंस ने कल महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह पक्की कर ली। एक अन्य मुकाबले में, फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला ने तीसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड की इगा स्वियाटेक को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में प्रवेश किया।
पुरुष सिंगल्स में, दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने तीसरे दौर में अमरीका के मार्कोस गिरोन को 6-2, 7-6, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
आज, सर्बिया के नोवाक जोकोविच का राउंड ऑफ़ 16 के मैच में रूस के रोमन सफिउलिन से मुकाबला होगा। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त इटली के यानिक सिनर का सामना जापान के शिंतारो मोचिजुकी से होगा।
महिला सिंग्ल्स के राउंड ऑफ 16 में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबलेंका और जापान की नाओमी ओसाका आमने सामने होंगी।
