नई दिल्ली, 4 जुलाई :यूक्रेन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक तेल टर्मिनल पर ड्रोन से हमला किया। रूस के अधिकारियों ने कहा है कि वायु रक्षा प्रणाली ने सेंट पीटर्सबर्ग और आस-पास के इलाकों में यूक्रेन के कई ड्रोन नष्ट कर दिए। सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने बताया कि इस हमले में किरोव्स्की जिले को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर और पड़ोसी इलाके के ऊपर 72 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इस ऑपरेशन को रूस के खिलाफ यूक्रेन की लंबी दूरी की कार्रवाई का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने बंदरगाह के तेल डिपो के साथ-साथ सेंट पीटर्सबर्ग के तट के पास क्रोनस्टाट द्वीप पर एक सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया।
2026-07-04
