नई दिल्ली, 4 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इस मिशन के तहत 7,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित यह सुविधा देश के तकनीकी विनिर्माण सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस प्लान्ट के लगने से व्यावसायिक उत्पादन की औपचारिक शुरुआत होगी और पूरी क्षमता से चलने पर, इस सुविधा की वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 अरब सेमीकंडक्टर चिप्स तक होगी। यह मेमोरी और स्टोरेज समाधानों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने में भी मदद करेगी।
2026-07-04
