नई दिल्ली, 4 जुलाई : गुजरात में चल रही विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा के बाद अहमदाबाद में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्वास जताया है कि अहमदाबाद और मुंबई को जोड़ने वाला पूरा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर 2029 के अंत तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और गुजरात खंड का अस्सी प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका है। सूरत से बिलिमोरा को जोड़ने वाला पहला परिचालन खंड अगले साल खुलने वाला है।
श्री वैष्णव ने अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन स्थल पर इंजीनियरों और निर्माण टीमों से भी बातचीत की साथ ही यह घोषणा की कि ओमनगर अंडरपास आगामी नवरात्रि उत्सव से पहले पूरा हो जाएगा। उन्होंने असर्वा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के मास्टरप्लान पर चर्चा की जिससे यह आधुनिक परिवहन केंद्र में परिवर्तित हो जाएगा
