उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने लिया एम्‍स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में भाग

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर एम्‍स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के उत्सव के साथ राष्ट्र के लिए समर्पित, सक्षम और नैतिक स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को तैयार करने की एम्‍स ऋषिकेश की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

कार्यकारी निदेशक ने बताया कि दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 386 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुल 23 पदक प्रदान किए गए, जिनमें 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

कार्यक्रम में उत्‍तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply