महाराष्ट्र: बारामती और राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक बारामती में 31 दशमलव नौ-एक प्रतिशत और राहुरी में 29 दशमलव छह-सात प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बारामती में, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, सांसद सुप्रिया सुले, पार्थ पवार और विधायक रोहित पवार सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है।

पिछले साल अक्टूबर में भाजपा विधायक शिवाजी करदिले के निधन के बाद राहुरी सीट खाली हुई थी। उनके बेटे अक्षय करदिले राहुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पाटी (शरद पवार) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन अघाड़ी के संतोष चालके से है।

Leave a Reply