झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

नई दिल्ली २७ फरवरी : झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। लगभग तीन लाख 35 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। रामगढ़ विधानसभा सीट पर 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

उपचुनाव के लिए चार सौ पांच मतदान केंद्रों पर पोंलिग पार्टियों की तैनाती की गई है। मतगणना दो मार्च को होगी। ममता देवी के विधायक के रूप में आयोग्य घोषित हो जाने के बाद इस सीट पर चुनाव आवश्यक हो गया था।

जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है।