भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने गेहूं की नई किस्म विकसित की

नई दिल्ली २३ फेरबरी: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने गेहूं की एक नई किस्म विकसित की है। यह नई किस्‍म मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी की चुनौतियों का सामना कर सकती है। एचडी-3385 किस्‍म अगैती बुवाई के लिए अनुकूल है। इसकी फसल को मार्च खत्‍म होने से पहले काटा जा सकता है। आकाशवाणी से बातचीत में आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक राजबीर यादव ने नई किस्म की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।