प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के 37वें स्‍थापना दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली २० फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के 37वें स्‍थापना दिवस पर बधाई दी है। 1987 में आज के ही दिन अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश से राज्‍य का दर्जा मिला था। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि अरुणाचल प्रदेश गतिशीलता और देशभक्ति का पर्याय है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने कई क्षेत्रों में भारत की प्रगति में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।मिजोरम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मेहनती लोगों और उत्कृष्ट मिजो संस्कृति के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि आने वाले समय में मिजोरम के लोगों की आकांक्षाएं पूरी होती रहे।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी अरुणाचल और मिजोरम के लोगों को उनके राज्‍योत्‍सव के अवसर पर बधाई दी है। श्री ठाकुर ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि अरुणाचल और मिजोरम की समृद्ध संस्‍कृति और परंपराओं ने भारत की अतुल्‍य विविधिता में बहुत वृद्धि की है। केंद्रीय मंत्री ने इन राज्‍यों के लिए समृद्धि और विकास की कामना की है ताकि दोनों प्रदेश देश की अद्वितीय यात्रा में योगदान दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *