त्रिपुरा में 23 महारण शुरू, मतदान सुचारू रूप से चल रहा है, प्रधानमंत्री का सभी को मतदान का अधिकार लागू करने का अनुरोध

अगरतला, 16 फरवरी (हि. स.): त्रिपुरा में 2023 बिधानसभा चुनाव मे मतदान शुरू हो गई है। आज सुबह सात बजे से 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए लाइन में खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के सभी मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को और मजबूत बनाने की अपील की है। उन्होंने खासकर युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। चुनाव आयोग ने बताया की सुबह 9 बजे तक 13.92 फीसदी मतदान हुया है।

गौरतलब है त्रिपुरा में कुल 28 लाख 13 हजार 478 मतदाता हैं। इनमें 14 लाख 14 हजार 576 पुरुष, 13 लाख 98 हजार 825 महिला और 77 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि अब तक मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। वहीं, त्रिपुरा में कुल 3337 मतदान केंद्र हैं। सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही 44 मतदान केंद्रों पर अकेले दिव्यांगजन द्वारा मतदान कराया जा रहा है। 120 मतदान केंद्र केवल महिलाओं द्वारा मतदान कराए जा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गीथे ने कल त्रिपुरा के सभी मतदाताओं से निडर होकर मतदान की अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तरह की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *