राष्‍ट्रपति ने महाराष्‍ट्र और लद्दाख के उप-राज्यपाल का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया

नई दिल्ली १२ फरवरी : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा लद्दाख के उप-राज्यपाल बनाए गए हैं।

कई अन्य राज्‍यों में भी नये राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है।

पूर्व न्‍यायाधीश एस. अब्‍दुल नज़ीर को आंध्रप्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है। छत्‍तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसूया उईके अब मणिपुर की राज्‍यपाल होंगी। श्री बिस्‍ब भूषण हरिचन्‍दन को छत्तीसगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।

श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का और श्री सी. पी. राधाकृष्‍णन को झारखण्‍ड का राज्‍यपाल बनाया गया है।

श्री शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के और श्री गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल होंगे।

मणिपुर के राज्‍यपाल ला गणेशन अब नागालैंड के राज्‍यपाल होंगे। बिहार के राज्‍यपाल श्री फागू चौहान को मेघालय की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार का कामकाज देखेंगे

राजस्थान में विपक्ष के नेता श्री गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्री कटारिया राज्य के 31वें राज्यपाल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *