त्रिपुरा में विभिन्न राजनीतिक दलों की चुनावी सभाएं जारी

नई दिल्ली १२ फरवरी : त्रिपुरा में, विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेताओं की आज सभाएं हो रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से, गृह मंत्री अमित शाह और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, टिपरा मोथा के नेता भी अपने उम्‍मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।