राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के दौरे पर ओडिसा पहुंचेंगी

नई दिल्ली १० फरवरी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के दौरे पर ओडिसा पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आज भुवनेश्वर में ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। वे भुवनेश्‍वर रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्‍सा लेंगी। राष्ट्रपति कल कटक में आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान और दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का भी उद्घाटन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *