त्रिपुरा विधानसभा चुनाव प्रचार में और तेजी लाने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आ रहे हैं

अगरतला, 4 फ़रवरी । त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जल्द ही भाजपा की प्रचार मे सुनामी आने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री त्रिपुरा में चुनावी सरगर्मी को तेज करने के लिए आएंगे। 6 फ़रवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 11 फ़रवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा आ रहे हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह फ़रवरी को त्रिपुरा में दो जगहों पर चुनावी रैलियों में हिस्सा लेंगे। वह दक्षिण त्रिपुरा जिले के शांतिरबाजार और खोयाई जिले के खोयाई सहर में प्रचार करेंगे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा आज वो दो स्थानों का दौरा करेंगे। सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्री 12 फ़रवरी को फिरसे त्रिपुरा आएंगे और चुनावी रैली में हिस्सा लेंगे।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फ़रवरी को त्रिपुरा में दो स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उस दिन वे धलाई जिले मे अंबासा और गोमती जिले मे उदयपुर इन दो स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 13 फ़रवरी को फिर त्रिपुरा आएंगे और अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में होने वाली केंद्रीय रैली में शामिल होंगे। सूत्रों का दावा है कि विशेष कारणों से कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ तो प्रदेश भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के त्रिपुरा दौरे में जुटी है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 फ़रवरी को चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा आ रहे हैं। तय हुआ है कि वह दो दिन त्रिपुरा में प्रचार करेंगे। इसके अलावा, भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 9 फ़रवरी को फिर से त्रिपुरा का दौरा करने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा अभी से सारे कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी जुटी होई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *