नई दिल्ली १२ दिसंबर: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भारतीय ओलम्पिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर राज्यसभा सदस्य पी टी ऊषा को बधाई दी। आज सवेरे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही श्री धनखड़ ने कहा कि पी टी ऊषा को देश का हर नागरिक पहचानता है और वे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओलम्पिक खिलाड़ी हैं। अर्जुन और पदमश्री पुरस्कारों से सम्मानित पी टी ऊषा हाल में खेल और खेल शिक्षा को बढ़ावा दे रही हैं। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए सभापति ने कहा कि पी टी ऊषा ने देश में खेल के अनुकूल माहौल बनाने में विशेष योगदान दिया है।
2022-12-12
