फीफा फुटबॉल विश्‍व कप में अर्जेंटीना, क्रोएशिया, फ्रांस और मोरक्‍को सेमीफाइनल में पंहुच गये

नई दिल्ली १२ दिसंबर: कतर में फीफा फुटबॉल विश्‍व कप, क्‍वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद अब चरम पर है। अर्जेंटीना, क्रोएशिया, फ्रांस और मोरक्‍को सेमीफाइनल में पंहुच गये हैं। बुधवार देर रात साढे बारह बजे पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला क्रोएशिया से होगा। बृहस्‍पतिवार को रात साढे बारह बजे दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्‍को और वर्तमान चैम्पियन फ्रांस आमने सामने होंगे। शनिवार को तीसरे स्‍थान के लिए मैच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।