नई दिल्ली १२ दिसंबर: स्पेन में, एफआईएच महिला नेशंस कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने पूल बी में जीत के साथ शुरूआत करते हुए चिली को 3-1 से हरा दिया। आज भारत का मुकाबला एशियाई चैंपियन जापान से होगा। बुधवार को भारतीय महिला टीम अंतिम लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। पूल की शीर्ष टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम सीधे एफआईएच प्रो लीग 2023-24 सीज़न के लिए क्वालीफाई करेगी।
2022-12-12
