नई दिल्ली १२ दिसंबर: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। गांधी नगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में श्री पटेल को शपथ दिला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई गणमान्य व्यक्ति समारोह में उपस्थित हैं। इस दौरान नई मंत्रिपरिषद को भी शपथ दिलाई जाएगी।
2022-12-12
