Tripura:त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब को मिली बड़ी जिम्मेदारि, हरियाणा में भाजपा के प्रभारी नियुक्त

अगरतला, 9 सितंबर : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लप कुमार देव को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें हरियाणा में भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बीच त्रिपुरा में भाजपा के प्रभारी भी बदल दिया गया है।  सांसद डॉ. महेश शर्मा को मिली त्रिपुरा के नए प्रभारी की जिम्मेदारी।

आज भाजपा ने देश भर के विभिन्न राज्यों में प्रभारी और सह- प्रभारीयों की नई सूची जारी की। पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्रधान कार्यालय प्रमुख अरुण सिंह ने एक संदेश में कहा कि भाजपा अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश प्रभारी और सह- प्रभारी नियुक्त किया है।

बिहार में विनोद तावड़े, छत्तीसगढ़ में ओम माथुर, दमन और दीव और दादरा नगर हबेली में सांसद विनोद सोनकर, हरियाणा में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लप कुमार देव, झारखंड में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, केरल में सांसद प्रकाश जावड़ेकर, लक्षद्वीप में सांसद डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश में  पी. मुरलीधर राव, पंजाब और चंडीगढ़ में विधायक विजयभाई रूपाणी, तेलंगाना में तरुण सिंह, राजस्थान में सांसद अरुण सिंह, त्रिपुरा में सांसद डॉ. महेश शर्मा और पश्चिम बंगाल एमएलसी मंगल पांडे प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उधर बिहार मे सांसद हरीश द्विवेदी, छत्तीसगढ़ मे विधायक नितिन नवीन, केरल मे सांसद डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडा और सांसद डॉ. राम शंकर काथेरिया, पंजाब मे नरिंदर सिंह रैना, तेलंगाना में अरविंद मेनन, राजस्थान में विजया राहतकर और पश्चिम बंगाल में अमित मालबिया और आशा लोकरा सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस बीच, पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक डॉ. संबित पात्रा और ऋतुराज सिंह को संयुक्त समन्वयक नियुक्त किया गया है।

आज के फैसले में सबसे बड़ा चौकानेवाला बात है त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लप कुमार देव को राष्ट्रीय स्तर का दायित्व दिया गया है। उन्होंने त्रिपुरा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का प्रभार संभाला है। उनके नेतृत्व में भाजपा 2018 के चुनावों में शानदार जीत के साथ त्रिपुरा में सत्ता बदलने में कामयाब रही। उसके बाद उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। फिलहाल उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उस समय कहा था कि पार्टी ने यह फैसला उन्हें संगठनात्मक कार्यों के लिए और समय देने के लिए लिया है। आज की घोषणा ने इसे फिर से स्पष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *