Basketball:ग्रुप केन्द्र केरिपुबल जम्मू ने बास्केटबाल प्रतियोगिता-2022 का किया आयोजन

जम्मू, 9 सितंबर (हि.स.)। केरिपुबल के महानिरीक्षक जम्मू सेक्टर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्रुप केन्द्र जम्मू में बास्केटबाल प्रतियोगिता- 2022 आयोजित करवाई गई जिसमें जम्मू सेक्टर के अंतर्गत आने वाली परिचालनिक बटालियन 06, 33, 38, 52, 72, 76, 84, 121, 126, 137, 160, 166, 187 ग्रुप केन्द्र हीरानगर, ग्रुप केन्द्र जम्मू की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह केरिपुबल महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र जम्मू द्वारा उक्त प्रतियोगिता का समापन किया गया। समापन समारोह के दौरान प्रेम चन्द्र गुप्ता कमाण्डेंट, ग्रुप केन्द्र जम्मू, सुमित शर्मा उप कमाण्डेंट, अजय शर्मा सहायक कमाण्डेंट व अन्य राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य के.रि.पु.बल के जवानों के मन में खेल के प्रति जागरूकता व खेल भावना को बनाए रखना था। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को ग्रुप केन्द्र, के.रि.पु.बल, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में 20 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाली अन्तर सेक्टर बास्केटबाल प्रतियोगिता-2022 के लिए चयन किया गया।

उपरोक्त प्रतियोगिता का सफल आयोजन भानु प्रताप सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र, जम्मू के कुशल नेतृत्व में किया गया जिसमें ग्रुप केन्द्र जम्मू के प्रेम चन्द गुप्ता कमाण्डेंट, सुमित वर्मा उप कमाण्डेंट, अजय शर्मा, सहायक कमाण्डेंट तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा भरपूर सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *