PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने मिजोरम और अरुणाचल के स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों की संस्कृति तथा परंपरा की सराहना की। दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मिजोरम के स्थापना दिवस पर मिजोरम के लोगों को बधाई। भारत को जीवंत मिजो संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में मिजोरम के योगदान पर बहुत गर्व है। मैं मिजोरम के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।”

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। राज्य के लोग अपनी शानदार प्रतिभा और मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *