औरैया के विधायक रमेश दिवाकर के निधन पर नड्डा ने जताया शोक

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के नेता व विधायक रमेश दिवाकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “हमारे विधायक और औरैया में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश दिवाकर दो दशक से ज्यादा समय से पार्टी और संघ की विचारधारा से जुड़कर राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। उनका निधन संगठन के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करे।”

दिवाकर कोरोना संक्रमित थे। कई दिन पहले उनको गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों तक संक्रमण पहुंचने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार देर रात उनका निधन हो गया।

एक अन्य ट्वीट में नड्डा ने मध्य प्रदेश के जोबट क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भूरिया का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हुआ है। वह पहली बार वर्ष 2018 में विधायक चुनी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *