जेपी नड्डा ने विरार के अस्पताल में आग की घटना पर दुख जताया

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंबई के एक अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “विरार, मुंबई के हॉस्पिटल में आग लगने की दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति  प्रदान करे एवं उनके परिवारजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति दें और घायलों और अन्य मरीजों को शीघ्र स्वस्थ लाभ दे।” 
उल्लेखनीय है कि मुंबई के विरार स्थित विजय बल्लभ अस्पताल में आग लग गई। यह आग कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी। हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।
महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। जब अस्पताल में आग लगी उस समय आईसीयू वार्ड में 17 लोग मौजूद थे। आग लगने की घटना के पीछे प्रारंभिक कारण शॉट-सर्किट होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *