झारखंड में लगा 22 से 29 अप्रैल तक लॉक डाउन

-झारखंड में 22 अप्रैल की सुबह  छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ घोषित    
-कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने लिया है यह निर्णय 

रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। इसलिए निर्णय लिया गया है कि 22 अप्रैल  सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक ‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ का सभी के द्वारा अनुपालन किया जायेगा। इससे कोविड-19 के चेन को तोड़कर उस पर नियंत्रण किया जा सके। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड एक गरीब राज्य है। हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसके निमित:--आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।
-भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
-कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।
-धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।
-कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।
-पांच से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से ही रोका जा सकेगा। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *