ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार अभिनय और बिंदास एवं कूल और हंसमुख नेचर की वजह से वह आज भी अपने चाहनेवालों के दिलों पर राज करते हैं। ऋषि कपूर को गुजरे 11 महीने हो गए हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके करीबियों के जहन में जिन्दा हैं। गुरुवार को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी व अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें याद करते हुए एक अनदेखा वीडियो शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ में आखिरी न्यूयार्क ट्रिप का है। इस वीडियो में नीतू और ऋषि दोनों ही बहुत खुश नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में ऋषि  कपूर अपने ही मस्ताने अंदाज में न्यूयार्क की सड़कों पर गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा-‘आज ऋषि जी के 11वें महीने की प्रेयर मीट है, इसलिए सोचा कि हमारी आखिरी न्यूयॉर्क ट्रिप की कुछ मेमोरी शेयर करूं।’

नीतू कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी पिता को याद करते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, उनके बेटे रणबीर कपूर , नीतू कपूर , रिद्धिमा और उनकी बेटी नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है- ‘आपका प्यार हमारे रास्ते रोशन करेगा। आपकी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी। हमेशा हमारे दिलों में।’गौरतलब हैं, ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल, 2020 को कैंसर से निधन हो गया । ऋषि और नीतू के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर हैं। नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *