पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 लाख 46 हजार

पिछले 24 घंटे में 77 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से संतोषजनक सुधार हुआ है। इन राज्यों में  स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। इस बीच पूर्वोत्तर में सबसे अधिक कोरोना मामले असम में मिले, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 77 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 33 लाख,46 हजार20 हो गई है। इनमें 33 लाख, 01 हजार, 79 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के राज्यों में कुल 46 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 514 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक  कोरोना संक्रमित 2 हजार, 305 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असममें 52 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,  18 हजार, 058 है जबकि 2 लाख, 15 हजार,262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 27 मरीज स्वस्थ हुए। 347 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक कुल 1 हजार 102 मरीजों की मौत हुई है। 

त्रिपुरामें 06 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त  के साथ राज्य में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार,467पहुंची,  जबकि 33 हजार 021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 34 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 389 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुरमें 13 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ  राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार,352 पहुंच गई। इनमें से 28 हजार, 935 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। मणिपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 44 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस राज्य में अब तक  373 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश से अच्छी खबर है कि वहां से किसी  नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 842 है जबकि 16 हजार 784 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 02 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में अब तक  56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालयमें 04 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त के साथ  राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 016 पहुंच गई है। कुल 13 हजार, 838 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान  मेघालय में 03 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक राज्य में  149 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंडमें कोरोना संक्रमित किसी नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार,225  है। 11 हजार, 978 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। नगालैंड में कोरना से मरने वालों की संख्या 91  है।

सिक्किम में 02 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार,208 हो गई है। इनमें 5 हजार, 933 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सिक्किम के अस्पतालों में 43 मरीजों का  इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 135 मरीजों की मौत हो गई है।

मिजोरम में 03 नये मरीजों की शिनाख्त के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हजार, 451 हो गई है। इनमें 4 हजार,423 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। कुल 17 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम जैसे छोटे राज्य में  अबतक 11 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *