महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तुरंत दें इस्तीफा : अनिल विज

पूर्व पुलिस आयुक्त के आरोपों पर गृहमंत्री ने की घेराबंदी

चंडीगढ़, 23 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में 100 करोड़ हर महीने वसूली के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देने की नसीहत दी है। 
अनिल विज ने इस मामले को बेहद संगीन बताते हुए मंगलवार को ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में 100 करोड़ मासिक उगाही का कांड बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के नहीं हो सकता। यदि मुख्यमंत्री को जानकारी नहीं है कि उसके मंत्री व अधिकारी क्या गुल खिला रहे हैं तो उनको एक पल भी मुख्यमंत्री के पद पर रहने का अधिकार नहीं है। ठाकरे को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए।गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में आज महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ हर महीने वसूली का काम बिना मुख्यमंत्री की मर्जी के नहीं हो सकता और मुख्यमंत्री को अगर इस बात की जानकारी नहीं है तो यह और भी खतरनाक बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का मुखिया होता है और अपनी सरकार के सभी मंत्रियों व एमएलए की प्रत्येक गतिविधि पर उनकी नजर होती है। विज ने कहा कि उक्त मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएम में थोड़ी भी नैतिकता है तो उनको एक पल भी मुख्यमंत्री के पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *