ताइवान में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन अभियान शुरू

ताइपे, 22 मार्च (हि.स.)। ताइवान में सोमवार को एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया। ताइवान में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 1,17,000 डोज हैं। यह वैक्सीन पूरे देश के 57 अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों को लगनी है।

ताइवान के प्रधानमंत्री सूसेंगचांग ने राजधानी ताइपे में नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में टीका लगवाया। उन्हें आधे घंटे बाद किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। 

दरअसल पिछले हफ्ते कुछ लोगों को एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगवाने के बाद खून के थक्के जमने की शिकायत हुई थी। इसके बाद कई देशों ने इसके प्रयोग पर रोक लगा दी थी।

ताइवान ने एस्ट्राजेनेका की 10 मिलियन डोज पाने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा 5.05 मिलियन डोज मॉडर्ना वैक्सीन और 4.76 मिलियन डोज कोवैक्स की ली गई। हालांकि अभी आम लोगों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *