भाजपा सांसद ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर की महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग

नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

राणे ने संसद भवन परिसर में शुक्रवार को संवाददाताओं से बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिख महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ठीक ढंग से से काम नहीं कर रही है। राज्य में सब कुछ अधिकारियों की मर्जी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब मुबंई में उद्योगपति मुकेश अंबानी जैसा व्यक्ति सुरक्षित नहीं है तो इससे समझा जा सकता कि कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। राज्य में भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *