भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंची उज्बेकिस्तान

ताशकंद, 17 मार्च (हि.स.)। भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन की खेप बुधवार को उज्बेकिस्तान पहुंची। भारत 15 मार्च तक 71 देशों को भारत में विकसित वैक्सीन की 5.86 करोड़ डोज उपलब्ध करा चुका है।

भारत सरकार की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत कई देशों को भारत में विकसित वैक्सीन के खेप उपलब्ध कराई जा चुकी है। इससे पहले भारत नेपाल, भूटान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश और अन्य प्रमुख देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा चुका है। भारत पड़ोसी देशों ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मदद देता रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अधानम ने भी कोरोना संकट के समय भारत के वैश्विक स्तर पर किए जाने वाले सहयोग की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *