पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या हुई कम

पिछले 24 घंटे में 28 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 14 मार्च (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। इन राज्यों में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर के इन राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल  संख्या बढ़कर अब 3 लाख, 34 हजार,191 हो गई है। इनमें से 3 लाख,29 हजार, 863 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 45 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 408 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन प्रदेशों में कोरोना से अब तक 2 हजार, 299 मरीजों की मौत हो गई है। कुल 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असममें 14 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 17 हजार, 780 है जबकि 2 लाख,15 हजार 063 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।में  इस राज्य  पिछले 24 घंटों के दौरान 22 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर भेजे गए हैं। 272 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में कोरोना से अब तक 1 हजार, 098 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरामें 02 नये कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 424 है। इनमें  33 हजार, 003 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 10 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुरमें 01 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 311 है, जबकि 28 हजार, 911 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 27 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में कुल 373 मरीजों की मौत हो गई।

अरुणाचल प्रदेशमें किसी नये कोरोना संक्रमित के मिलने की खबर नहीं है। इस राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 840 है। इनमें 16 हजार 781 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 03 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल में कुल 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालयमें 06 कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने के बाद  राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13 हजार 992 हो गई। इनमें से 13 हजार, 818 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 26 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस राज्य में 148 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंडमें 04 नए कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह यहां कुल मरीजों की संख्या 12 हजार, 225 हो गई। इनमें 11 हजार 966 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। अभी 14 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में अब तक 91 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 01 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार 184 हो गई है। 5 हजार, 905 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि, 47 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सिक्किम में कोरोना से मरने वालों की संख्या 135 हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 435 हो गई। इनमें से 4 हजार, 416 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। राज्य में 09 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *