म्यांमार में फिर से प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, 12 मरे कई घायल

यंगून 14 मार्च (हि. स.)। म्यांमार में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमन और हिंसा का रास्ता जारी है। ताजा घटनाक्रम में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग किए गए, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।

सैन्य तख्तापलट के विरोध में सड़कों पर उतर रहे प्रदर्शनकारियों पर शनिवार को फिर से गोलियां बरसाई गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। लोकतंत्र की मांग को लेकर म्यांमार में अबतक 75 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  

मांडले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति की मौत मध्यवर्ती शहर प्याय में हुई है, जबकि दो लोग वाणिज्यिक शहर यंगून में पुलिस गोलीबारी में मारे गए। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि तीन लोग शुक्रवार की रात मारे गए थे।

प्याय में 23 वर्षीय एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘सुरक्षा बलों ने शुरू में घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए घटनास्थल पर एंबुलेंस को पहुंचने नहीं दिया। बाद में इसकी अनुमति दी।’

म्यांमार में पहले से इंटरनेट और अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक के साथ बंदूकों के साये में पूरे देश को कैद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *