कोरोना : इटली में और सख्त किए गए प्रतिबंध

रोम, 13 मार्च (हि.स.)। इटली में कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए एहतियाती उपायों और प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 मार्च से 6 अप्रैल तक लागू रहेंगे।

प्रधानमंत्री मारियो द्राघी के मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस नियम के तहत इटली में लॉकडाउन जैसा ही माहौल रहेगा। इसके तहत देश को तीन जोन  (येलो, आंरेज और रेड जोन) में बांटा गया है।

लोगों से ज्यादा से ज्यादा घर में रहने का आग्रह किया गया है। बार, रेस्टोरेंट, ब्यूटी सैलून और अन्य सुविधाएं बंद रहेंगी। 27 मार्च को थिएटर और रेस्टोरेंट को फिर खोल दिया जाना चाहिए था लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ-साथ रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इटली में अब तक 6.3 मिलियन से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेल्ला भी शामिल हैं। उन्हें मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *