त्रिपुरा में जोरशोर से चल रही महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियां

अगरतला, 10 मार्च (हि.स.)। त्रिपुरा में महाशिवरात्रि के उत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। भले ही मेले का आयोजन कोरोना के डर से एहतियात के तौर पर किया जा रहा हो, बावजूद आयोजक भीड़ को लेकर चिंतित हैं।

शिवरात्रि का उत्सव त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। सेंट्रल रोड शिवबाड़ी में आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि शिवरात्रि व्रत और पूजा कल दोपहर 02.44 बजे शुरू होगा। यह शुक्रवार को 02.43 पर समाप्त होगा। परिणाम स्वरूप, गुरुवार को महादेव की विशेष पूजा समय पर सुचारू रूप से पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शाम की प्रार्थना गुरुवार की रात 10 बजे के करीब होगी। अगले दिन सुबह 04 बजे विशेष पूजा होगी।

उनके अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर एक मेले का आयोजन किया गया है। इसके अलावा, कोरोना महामारी की स्थिति के बावजूद मंदिर के द्वार शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। भक्त अन्य वर्षों की तरह महादेव की पूजा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि कोविड के संबंध में दिशा-निर्देशों के अनुसार मनाया जाएगा। इस बीच, अरुंधति नगर कैंपर बाजार में दीनदयाल आश्रम में एक भव्य शिवरात्रि समारोह का आयोजन किया गया है। बुधवार की शाम को पूजा का उद्घाटन किया गया। मेला आश्रम परिसर में आयोजित किया गया है। आश्रम के पदाधिकारियों ने कहा यह त्योहार 14 मार्च को समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *