सीएम ने बच्चों और फूलों के बीच लिया आनंद

अगरतला, 10 मार्च (हि.स.)। बच्चों का मन फूलों की तरह कोमल होता है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव बुधवार को पूरे दिन बच्चों और फूलों के बीच स्वयं को सीमित रखा। बुधवार को वे अगरतला और धलाई जिला के सलेमा में बच्चों के साथ काफी देर तक समय बिताया तथा उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री के अनुसार, बच्चों की मासूम मुस्कान उन्हें भावनात्मक रूप से प्रेरित करती है। आज वे अंबासा के विधायक परिमल देववर्मा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिये गये थे। इसी बीच रास्ते में वे एक स्कूल के बच्चों के साथ शानदार पल बिताया। यही नहीं, परिमल देवबर्मा के फूलों के बाग को देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश हुए।

मुख्यमंत्री बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि बच्चों से बात करने से दिल में संतुष्टि आती है। मैं आज अगरतला की सड़कों पर कुछ स्कूली बच्चों से मिला। मैंने उनका अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान उन्हें भावनात्मक रूप से प्रेरित करती हैं। वे राज्य और देश के भविष्य हैं। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री अंबासा के विधायक परिमल देवबर्मा के बेटे की शादी में भाग लेने पहुंचे थे। रास्ते में स्थित स्कूल के छात्र उनसे मुलाकात कर काफी प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने अन्य एक ट्वीट में कहा, सलेमा स्थित 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों का उत्साह देखकर मैं अभिभूत हूं। बच्चों का यह प्यार भविष्य में राज्य के विकास कार्यों को मजबूती देगा।

मुख्यमंत्री ने विधायक परिमल देवबर्मा के घर का दौरा किया और उनके यहां सजे हुए फूलों के बगीचे का दौरा करकर खुश जाहिर की। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने विधायक परिमल देववर्मा के घर फूलों के बगीचे को देखा है। वे भी मेरी तरह एक प्रकृति प्रेमी हैं। उन्होंने फूलों के बगीचे के जरिए घर को सुंदर बनाया है। त्रिपुरा के लोगों से मेरी अपील है, अपने घर को प्राकृतिक सजावट से सुंदर बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *