प्रियंका चोपड़ा ने पहना अपनी मां के हाथ का बुना हुआ स्वेटर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा भी करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से एक तस्वीर में प्रियंका क्रीम कलर का हाईनेक स्वेटर और जींस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। खास बात यह हैं कि इस तस्वीर में प्रियंका ने जो स्वेटर पहना है, वह उनकी मां ने खुद अपने हाथों से बना हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी फैमिली के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते हुए पीसी ने लिखा-‘मेरी मां जब लंदन में थीं तो उन्होंने मेरे लिए ये स्वेटर बुना था। मेरी फैमिली मेरी सबसे बड़ी ब्लेसिंग है। इसलिए एक बार फिर सबके साथ होने पर खुश हूं।’

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे है और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वर्कफ़्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *