कोण्डागाँव : आरजे फ़िटनेक्सट दे रहा महिलाओं को मानसिक व शारीरिक सुदृढ़ता के साथ आत्मविश्वास

कोण्डागाँव 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के आरजे फ़िटनेक्सट द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहाँ कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने विचारों को खुल कर एक दूसरे के साथ सांझा किया।
उल्लेखनीय है कि विगत तीन वर्षों से लगातार आरजे फ़िटनेक्सट महिलाओं को आन्तरिक व मानसिक सुदृढ़ता प्रदान कर रहा है। वहीं योग दिवस हो या अन्य कोई भी खास पर्व आरजे फ़िटनेक्सट उस दिन को अपने खास अंदाज में मनाता है, जिससे महिलाओं व युवतियों को एक नई ऊर्जा अपने सोच व उद्देश्य प्राप्ति के लिए मिलती है। आरजे फ़िटनेक्सट की संचालक रागिनी जायसवाल ने जानकारी देते कहा की उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करना है और आत्मविश्वास तभी जागृत हो सकता है जब महिला शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *