कमलनाथ ने सीएम शिवराज को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु होने की कामना की

भोपाल, 05 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर छिन्दवाड़ा होने के कारण उन्हें फ़ोन पर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य , यशस्वी जीवन व दीर्घायु होने की कामना की।

इसके अलावा कमलनाथ ने ट्वीट पर भी सीएम शिवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके उत्तम स्वास्थ्य , दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *