मुख्यमंत्री चौहान के जन्मदिन पर खाद्य मंत्री सिंह ने लगाया नीम का पौधा

भोपाल, 05 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर शुक्रवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने नीम का पौधा लगाकर उनको शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव भी उपस्थित रहे।

मंत्री सिंह ने विधानसभा प्रांगण में पौधा रोपित करते हुए कहा कि नीम के स्वाद पर मत जाइये उसके अनगिनत गुणों को देखिये। स्वस्थ पर्यावरण के लिये नीम का अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने की जो पहल की है, वह सराहनीय है। इससे एक ओर जहाँ पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है, वहीं आने वाली पीढ़ी के लिये एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी निर्मित हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *