पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 333878 हुई

-पिछले 24 घंटे में 21 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 04 मार्च (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 21 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 333878 हो गई है जिसमें 329552 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 36 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 412 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2294 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में 08 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 217593 है जबकि 214879 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 274 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1093 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 03 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33417 है जबकि 32966 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 40 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 01 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29282 है जबकि 28887 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 22 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 373 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16838 है जबकि 16780 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 02 मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13966 है जबकि 13804 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 14 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 148 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 05 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12205 हो गई है। 11949 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 12 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 03 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6150 हो गई है। 5889 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 29 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 01 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4427 हो गई है। 4398 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि, 19 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *