त्रिपुरा में परिवर्तन के तीन साल पूरा होने पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

अगरतला, 03 मार्च (हि.स.)। त्रिपुरा में राजनीतिक परिवर्तन को तीन साल हो चुके हैं। आज ही के दिन 2018 में छोटे पहाड़ी राज्य त्रिपुरा में 25 साल के लंबे वामपंथी शासन का अंत हुआ था। त्रिपुरा में भाजपा की जीत के लिए कई नेताओं में से एक बिप्लब कुमार देव आज सोशल मीडिया में भावुक हो गए। इसी तरह, सांसद प्रतिमा भौमिक ने राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

बुधवार को मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने तीन मार्च, 2018 को जोयलास की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, मुझे सहयोगियों और वरिष्ठ नेताओं के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन की वजह से त्रिपुरा के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है।” उन्होंने कहा, कड़ी मेहनत से त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों में शानदार विजय के बाद तीन साल के अन्दर मैं उन समर्पित कार्यकर्ताओं को अपना सम्मान देता हूं जिन्होंने त्रिपुरा में हमारी पार्टी की जीत सुनिश्चित की।”

सांसद प्रतिमा भौमिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, आज बदलाव के तीन साल पूरे हुए हैं। मैं राज्य के सभी लोगों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देती हूं। उनके अनुसार, आज राज्य के लोगों के लिए स्वतंत्रता की तीसरी वर्षगांठ है। विकास का तीन साल है।

उन्होंने कहा, आज राज्य में लोकतंत्र के तीन सफल वर्ष है। उन्होंने मांग की कि आज सामाजिक, सांस्कृतिक और वित्तीय अधिकारों की स्थापना का तीसरा वर्ष है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तीन साल है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सरकार, मां त्रिपुरेश्वरी के आशीर्वाद और राज्य के लोगों के विश्वास से प्रेरित होकर, उम्मीदों को पूरा करने के लिए तेज रफ़्तार के साथ आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *