यूके में पाए गए नए कोरोना वेरिएंट के 6 मामले

लंदन, 01 मार्च (हि.स.)। ब्राजील के मनौस शहर में मिले कोरोना वेरिएंट के 6 मामले यूके में पाए गए हैं। इन मामलों में तीन मामले इंग्लैंड और तीन मामले स्कॉटलैंड में मिले हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) की ओर से कहा गया है कि इंग्लैंड में पाए गए तीन मामलों में दो मामले दक्षिण ग्लौस्टरशेर में पाए गए हैं और तीसरे मामले का अभी पता लगाना बाकी है।

ग्लौस्टरशेर में इसके व्यापक स्तर पर फैलने का खतरा कम है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग प्रकिया को और तेज कर दिया है। मनौस में मिला कोरोना वेरिएंट पी 1 दक्षिण अफ्रीका में पाए गए वेरिएंट से मेल खाता है। साथ ही यह भी संभव है कि वह मौजूदा वैक्सीन से लड़ने में सफल न हों। पीएचई के स्ट्रैटेजिक रिस्पांस डायरेक्टर सूसा हॉपकिंस ने बताया कि ब्रिटेन में पाया गया वायरस का वेरिएंट अधिक तेजी से फैलता है और अलग प्रकार का है। पिछले साल ब्रिटेन में अधिक तेजी से फैलने वाले वेरिएंट का पता लगा था। साथ ही ऐसा माना जा रहा था कि इसकी उत्पत्ति लंदन में हुई है।

सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि यह वेरिएंट किस प्रकार का है लेकिन वह पहले वाले की तरह ही फैलता है और इसे नियंत्रित करने में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। पीएचई के ट्रेस एंड टेस्ट प्रणाली के कर्मचारियों ने ज्यूरिच होते हुए साओपॉलो से लंदन जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स-318 के सभी यात्रियों की जांच की है। यह फ्लाइट लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर लैंड हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *