गुवाहाटी, 20 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल के मेडिकल आईटीयू-2 में एक मॉनिटर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई।
घटना के समय मेडिकल आईटीयू-2 में मौजूद 10 मरीज बाल-बाल बच गए। अस्पताल के कर्मचारियों और आपातकालीन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
आग लगने के कारणों और घटना में हुए नुकसान का अभी विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
