नई दिल्ली, 14 अगस्त: भारत ने भूकंप के बाद जारी राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहयोग के लिए कोलंबिया को 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री में दवाइयां और चिकित्सा उपकरण, अस्थायी आश्रय की सामग्री, स्वच्छता संबंधी सहायता तथा आपदा के बाद आवश्यक अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस कठिन समय में भारत कोलंबिया के लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। भारत की ओर से भेजी गई सहायता का उद्देश्य भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करना और वहां जारी पुनर्वास प्रयासों को समर्थन देना है।
