स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, 14 अगस्त: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

दूरदर्शन के सभी चैनलों पर राष्ट्रपति के संबोधन का पहले हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर संबोधन के हिंदी और अंग्रेजी संस्करणों के बाद विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा।

आकाशवाणी भी राष्ट्रपति के संबोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करणों को रात 9:30 बजे संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर प्रसारित करेगा।

Leave a Reply