कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन: क्वार्टरफाइनल में आमने-सामने होंगी भारत की तंवी शर्मा और रक्षिता रामराज

आसन, 7 अगस्त: कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज महिला एकल क्वार्टरफाइनल में भारत की दो खिलाड़ी तंवी शर्मा और रक्षिता रामराज आमने-सामने होंगी।

तंवी शर्मा ने प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अपनी हमवतन श्रीयांशी वलीशेट्टी को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं, रक्षिता रामराज ने जापान की मनामी सुइजू को मात देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

महिला एकल के एक अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत की अश्मिता चालिहा का सामना जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हिना अकेची से होगा। अश्मिता ने प्री-क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की किम मिन जी को शानदार प्रदर्शन के साथ हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

पुरुष युगल वर्ग में भारत की जोड़ी पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्ण प्रसाद गरागा सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मलेशिया की जोड़ी मान वेई चोंग और सोह वूई यिक के खिलाफ उतरेगी।

भारतीय खिलाड़ियों की नजरें अब कोरिया मास्टर्स में मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी।

Leave a Reply